Home छत्तीसगढ़ RAIGARH: कबाडी वाले से लूट, पीछे से सिर में वार करके नगदी रकम और मोबाईल लेकर भागे लूटेरे, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

RAIGARH: कबाडी वाले से लूट, पीछे से सिर में वार करके नगदी रकम और मोबाईल लेकर भागे लूटेरे, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह घूम-घूमकर कबाड़ का काम करने वाले व्यवसायी के उपर दो अज्ञात आरोपियों हमला करते हुए नगदी रकम के अलावा मोबाईल फोन की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खेदापाली के किराये के मकान में रहने वाला बरजहान शेख 56 साल मूलतः पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जो कि छाल क्षेत्र में कबाड़ का काम करके जीवन यापन करते आ रहा है। आज सुबह वह रोजाना की भांति अपने काम में गया हुआ था। इस दरम्यान जब वह नावापारा एसईसीएल प्रबंधन कार्यालय के पास पहुंचा ही था कि पीछे से दो अज्ञात लोगों ने उसके सिर और कान के पास हमला करते हुए उसके पास रखे नगदी रकम 6 हजार रूपये के अलावा मोबाईल फोन लूटकर जंगल की तरफ फरार हो गए।
बहरहाल पीड़ित ने प्रारंभिक उपचार के बाद छाल थाना पहुंचकर उक्त मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

related posts