रायगढ़। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि अभी तक साय सरकार के दो महीनें का कार्यकाल गुजर जाने के बाद भी एक भी वादा पूरा नही किया है। इन मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच जायंेगे। दीपक बैज आज राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने रायगढ़ पहुंचे थे।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिसा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंचेगी और वहां स्वागत होनें के बाद दो दिन तक छुट्टी रहेगी और इसके बाद फिर से राहुल गांधी कांशीराम चैक से रायगढ़ शहर का भ्रमण करेंगे और उसके बाद यह यात्रा खरसिया होते हुए शक्ति व कोरबा की ओर रवाना हो जाएगी और इन जिलों से होते हुए हमारे नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पहुंचेगी। ओडिसा से रायगढ़ पहुंचने के बाद झंडा बदला जाएगा।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने केन्द्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने के साथ-साथ कांगे्रस के नेताओं को परेशान करने के लिये छापेमारी की जा रही है। उससे कांगे्रस के नेता प्रभावित नही होंगे। उन्होंनें यह आरोप लगाया कि जिन नेताओं को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने की योजना थी उनका भी केन्द्र की एजेंसिया निशान बना रही है। जिसे जनता भी समझ चुकी है।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी असल मुद्दों से भटकाने के लिये भगवान राम के नाम से राजनीति कर रही है। आस्था के नाम से देश की जनता के साथ खिलवाड कर रही है लेकिन कांगे्रस पार्टी इसके असल मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगी। महंगाई, बेरोजगारी, मध्यम वर्ग त्रस्त, जिस तरह से यहां के युवा, माता ,बहने देश के हर वर्ग के लोग मोदी सरकार से त्रस्त हैं। इन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं और लोकसभा चुनाव लडेंगे। इस न्याय यात्रा से सिर्फ रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर चांपा, नही बल्कि प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में इसका फायदा मिलेगा।