Home छत्तीसगढ़ मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास, प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रही भाजपा- मुख्यमंत्री, रायगढ़ लोकसभा सीट साढ़े 3 लाख से अधिक मतों से जीतेंगे चुनाव

मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास, प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रही भाजपा- मुख्यमंत्री, रायगढ़ लोकसभा सीट साढ़े 3 लाख से अधिक मतों से जीतेंगे चुनाव

by Naresh Sharma

रायगढ़। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्री मंडल के साथ-साथ पूर्व सांसद तथा पूर्व राज्यसभा सदस्यों के साथ-साथ अन्य बड़े नेताओं के साथ लगातार चुनाव प्रचार में लगे हैं आज रायगढ़ में भाजपा के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रामलीला मैदान में आमसभा को संबोधित किया और उसके बाद रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राधेश्याम राठिया का पर्चा दाखिल करवाया। उसके बाद उन्होंने एक बार फिर से कांगे्रस के उपर लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर किये जा रहे बयान तथा अन्य मुद्दों पर बात की।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में शराब बंदी को लेकर चुप्पी साध ली है लेकिन कई मुद्दों पर उन्होनंे बेबाकी से अपनी बात रखी। रायगढ़ लोकसभा में कांगे्रस की प्रत्याशी डाॅ मेनका देवी सिंह को उन्होंने आदिवासी तो माना लेकिन वे यह कहने से नही चुके कि उनके पति ब्राम्हण हैं। इसके बाद एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह दावा किया कि छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें भाजपा जीत रही है। नामांकन रैली में शामिल होनें आये प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का नामांकन पत्र हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज दाखिल किये हैं। सभी में भारी उत्साह है और सभी का कहना है कि इस बार साढ़े 3 लाख से भी अधिक मतों से चुनाव जीतना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटें भाजपा जीत रही है, क्योंकि जनता का विश्वास भाजपा के साथ-साथ मोदी की गारंटी के प्रति बढ़ा हुआ है। कांगे्रस के अनाब-शराब बयानबाजी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगे्रस को अपनी हार स्पष्ट दिख रही है। इसलिये उनके द्वारा आंय-बांय बयानबाजी की जा रही है। कांगे्रस की मेनका देवी सिंह आदिवासी नही उनके पति मिश्रा हैं इसके बावजूद उन्हें आदिवासी सीट से चुनाव लड़ाये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आदिवासी है लेकिन उनके पति आदिवासी नही हैं।

भूपेश बघेल के द्वारा महादेव एप चालू होनें का आरोप लगाने के संबंध में विष्णुदेव साय ने कहा कि इनके पास बोलेने के कुछ भी नही है इसलिये कुछ भी बोले जा रहे हैं। उनके उपर ही महादेव एप में 508 करोड़ खाने का आरोप उन पर है। संकल्प पत्र जारी हो चुका है एक के बाद एक सभी कार्य को बहुत जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। रेल लाइन का मुद्दा भी बहुत आगे बढ़ा है यह बहुत जल्द मूर्त रूप लेगा। भारत माला योजना का काम भी चालू हो चुका है।

related posts