रायगढ़। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिये दूसरे चरण का मतदान संपन्न होनें के बाद तीसरे चरण में बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ाने के लिये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार दौरे में है और आज वे रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में स्थित तमनार ब्लाक पहुंचे। जहां उन्होंने हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को जीताने की अपील की है।
आमसभा के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का आज प्रदेश में प्रदेश के कांकेर, राजनांदगावं और महासमुद दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। तीसरे चरण का चुनाव रायगढ़ में 7 मई को होनें जा रहा है और हम यहां तमनार में राधेश्याम राठिया के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिये आये थे। पहले चरण में बस्तर में हुए चुनाव में बीजेपी जीत रही है और आज भी लोगों का रूझान भाजपा की ओर है। इस बार निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट भाजपा जीत रही है। लगातार जन सभा और मुद्दों के लेकर उठ रहे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसभाओं में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। हर जगह हो रहे सभाओं में भारी संख्या में कांगे्रसी भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। हमको लगता है कि अब तक 25 हजार से भी अधिक कांगे्रसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कांगे्रस पार्टी में पूरा बिखराव है, और तो और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो बीते पांच साल सत्ता में रहे, उनके घर में भी बिखराव है उनकी भाभी सीमा बघेल भी दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुई हैं। बडे-बड़े लोग कांगे्रस पार्टी को छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं और कांगे्रस मुद्दा विहीन हो गई है और जनता को भम्र में डालने के लिये उल जुलूल बात कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भगवान को धन्यवाद करने और भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हम धन्यवाद इसलिये कह रहे हैं कि उन्होंने पांच साल छत्तीसगढ़ के लोगों को छलने का काम किया, ठगने का काम किया और आज वे राजनांदगांव से कांगे्रस के प्रत्याशी हैं। उनके उपर महादेव सट्टा एप में 508 करोड़ प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है। जिसमें एफआईआर हुआ है तो निश्चित रूप से उनके इस चेहरे से हमे लोकसभा चुनाव लडने में आसानी हो रही है।