Home आपकी बात माहेश्वर नाग की फिर से हुई चर्चा, मुख्यमंत्री ने फ़िल्म देखकर की तारीफ, राष्ट्रीय लघु फ़िल्म प्रतियोगिता में रक्षा सूत्र को मिला दूसरा स्थान…..पढिये पूरी खबर

माहेश्वर नाग की फिर से हुई चर्चा, मुख्यमंत्री ने फ़िल्म देखकर की तारीफ, राष्ट्रीय लघु फ़िल्म प्रतियोगिता में रक्षा सूत्र को मिला दूसरा स्थान…..पढिये पूरी खबर

by Naresh Sharma

धमतरी। कहते हैं कि कला कोई परिचय का मोहताज नहीं होता। अगर किसी इंसान में कुछ बेहतर करने की कला हो तो उसे उसका प्रतिफल मिलता जरूर है। ठीक इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महेश्वर नाग को प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने उनके द्वारा लिखी गई एक लघु फ़िल्म देखकर न केवल तारीफ की गई है बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया गया है।


यूं तो पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसे बड़े पद में पदस्थ महेश्वर नाग की पहचान पूरे प्रदेश में एक लेखक के रूप में भी की जाती है। कोई गीत, संगीत लिखना या फिर कोई फ़िल्म की कहानी लिखना इनकी फितरत रही है। इन दिनों प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन चल रहा है। ऐसे में प्रदेश में सडक सुरक्षा पर आधारित राष्ट्रीय लघु फ़िल्म प्रतियोगिता आयोजित क़ी गई थी। इस प्रतियोगिता में 19 राज्यों से 6 भाषाओं मे कुल 460 लघु फ़िल्म आये थे जिसमे से कुल तीन फिल्मो को चयनित करके विजेता घोषित किया गया। इन 460 फिल्मों में से एक फ़िल्म की चर्चा एक बार फिर से होने लगी है और इस फ़िल्म को दूसरा पुरुस्कार भी मिला है।


छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एक बार फिर से अपनी लेखनी से सभी का दिल जीतने में सफल हुए हैं। उनके द्वारा लिखी गई फ़िल्म रक्षा सूत्र को देखकर न केवल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तारीफ की है बल्कि 50 हजार का चेक और ट्रॉफी देते हुए माहेश्वर नाग को शुभकामनायें दी।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग को अगर एक कलाकार कहें तो कोई गलत नही होगा। चूंकि पुलिस विभाग में पदस्थ रहकर अपनी ड्यूटी का बखूबी निर्वहन करते हुए गीत संगीत के जरिये भी इन्होंने काफी तारीफे बंटोरी है। खास बात ये है कि इनके द्वारा लिखी गई एक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म भी पिछले साल सिनेमा घर मे रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

होते रहने चाहिए इस तरह के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के आयोजन के लिए यातायात विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महोत्सव लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के ऐसे ही कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगी फ़िल्म
आज कार्यक्रम के दौरान दिखाई गई लघु फिल्मों की क्लिपिंग में बड़े प्रभावित तरीकों से छोटी-छोटी लापरवाहियों के दर्दनाक परिणाम को दिखाया गया है। यह फिल्में लोगों को यातायात और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करंेगी। मुख्यमंत्री ने ड्राइविंग के दौरान हेलमेट लगाने, मोबाइल का उपयोग न करने और नशा करके गाड़ी न चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

छोटी छोटी दुर्घटनाओं के परिणाम गंभीर-अरुण साव
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज गाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ी है। सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि आज दुनिया में चिंता का बड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाही के परिणाम बहुत गंभीर होते हैं। कई बार दुर्घटना पीड़ित का जीवन बोझ बन जाता है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति के लिए सीमा पर जाकर लड़ने की ही आवश्यकता नहीं है, यातायात नियमों का पालन करें और दूसरे लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। हम सब मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और आदर्श तथा देशभक्त नागरिक होने का परिचय दें।

नियमो के पालन से बचाई जा सकती है जान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में लघु फिल्मों के माध्यम से बताया गया कि छोटी-छोटी लापरवाहियों से एक अनमोल जीवन चला जाता है। इसे बचाया जा सकता है, यदि ट्रैफिक के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए। मैंने यह फिल्में देखी और यातायात विभाग ने क्रिएटिव माध्यम से इन लापरवाहियों को बताया है, जिसका बहुत अच्छा असर दर्शकों पर पड़ेगा और वे ट्रैफिक से संबंधित सावधानियां बरतेंगे।

सड़क सुरक्षा के नियमों का करें पालन
यातायात के नियमों का पालन नहीं करने के कारण लोग असमय ही काल के ग्रास में चले जाते है। यातायात विभाग और पुलिस विभाग यातायात नियमों के पालन सड़क सुरक्षा के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य तो लगातार करते ही रहते हैं, अभियान भी चलाते हैं। लेकिन हमें स्वयं भी सड़क सुरक्षा के उपाय का कड़ाई के साथ पालन करना चाहिए। सभी का जीवन बहुत कीमती हैं, छोटी-छोटी लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इसमें कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। कई परिवार उजड़ जाते हैं।

इनकी रही उपस्थित
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा और विधायक मोतीलाल साहू, परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वय प्रदीप गुप्ता और दीपांशु काबरा, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

related posts