Home मध्यप्रदेश Love Jihad in MP: इंदौर के देपालपुर में दुष्कर्म और मतांतरण का दबाव बनाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

Love Jihad in MP: इंदौर के देपालपुर में दुष्कर्म और मतांतरण का दबाव बनाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

by Naresh Sharma

Love Jihad in MP: महू, बडगोंदा थाने में दो दिन पहले दर्ज दुष्कर्म और लव जिहाद के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफतार कर लिया है वही दूसरा आरोपित अब भी फरार है। देपालपुर तहसील में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी की उसके पति इरशाद ने खुद को हिंदू बता कर शादी की। एक बच्चा होने के बाद उसे सच्चाई का पता चला। बाद में पति और जेठ ने मतांतरण का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही पति और जेठ ने कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद गौतमपुरा थाने में जीरो और कायमी कर डायरी बडगोंड थाने pr भेजी गई। जिसके बाद लव जिहाद दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

महिला के पति इरशाद की तलाश शुरू

महू एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि प्रकरण में महिला के जेठ मुकीम उर्फ पप्पू पुत्र महोम्मद असलम को गिरफतार कर लिया है। वही दूसरे आरोपित महिला का पति इरशाद की तलाश की जा रही है।

महिला ने कहा, जान से मारने की धमकी देते थे

महिला ने शिकायत में बताया कि इरशाद ने उसका नाम शक्ति बताया था। दोनो की पहचान खंडवा के ग्राम खालवा में हुई थी। इरशाद ड्राइवर है। शादी के बाद एक बच्चा हुआ। उसके बाद पीड़िता को पता चला की शक्ति का असली नाम इरशाद है और वह मुस्लिम है। कुछ समय बाद परिवार के लोग उसे मतांतरण के लिए दबाव बनाने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट की। साथ ही पति और जेठ ने मेरी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। बडगोंदा पुलिस ने महिला की शिकायत पर 376, 376 (2) (एन), 506, 34 भादवि 3(2) (5) एससीएसटी एक्ट एवं 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 में मुकदमा दर्ज किया।

related posts