Home मध्यप्रदेश Jabalpur News : बेटी को ससुराल छोड़कर लौट रहे पिता की हत्या

Jabalpur News : बेटी को ससुराल छोड़कर लौट रहे पिता की हत्या

by Naresh Sharma

Jabalpur News : जबलपुर, थाना बरेला क्षेत्र में तालाब में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव डाक कर्मी का था। मृतक अपनी बेटी को ससुराल छोड़ने गया था। वह बाइक से गया था। शव के कुछ दूर ही बाइक भी पुलिस को बरामद हो गई है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

पुलिस के अनुसार रघुनाथ पटैल उम्र 42 साल डाक विभाग का कर्मचारी था। वह टिकरा, थाना बरेला का निवासी था। उसका शव तालाब में उतराते मिला। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह से शव को तालाब से निकाला और प्रारंभिक जांच की तो उसमें हत्या होने का संदेह जाहिर किया। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ताकि मौत की असल वजह को पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बेटी के ससुराल डूंगा छोड़ने गया था उसके बाद घर आया और फिर बाइक से कहीं गया। उसके बाद वह वापस लौट के नहीं आया।

related posts