Home छत्तीसगढ़ ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विरोध में राहुल गांधी, बताया संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विरोध में राहुल गांधी, बताया संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला

by Naresh Sharma

Rahul Gandhi ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “इंडिया अर्थात भारत, राज्यों का एक संघ है। एक राष्ट्र, एक चुनाव का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है।”

नई दिल्ली। देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “इंडिया अर्थात भारत, राज्यों का एक संघ है। एक राष्ट्र, एक चुनाव का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है।”

बता दें, केंद्र सरकार ने ​​’one nation, one election’ पर सुझाव मांगने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर रहे हैं। कमेटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं।

वहीं, केंद्र सरकार ने 19 सितंबर से 5 दिन का संसद का विशेष सत्र भी बुलाया है। विपक्ष को आशंका है कि इस सत्र में एक राष्ट्र – एक चुनाव पर बिल पेश किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अधीर रंजन चौधरी पर साधा निशाना

अधीर रंजन चौधरी को वन नेशन वन इलेक्शन के लिए बनी कमेटी में शामिल किया गया है, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा,

वन नेशन – वन इलेक्शन एक सशक्त विचार है और इसका समय आ गया है। इससे देश में चुनावों पर खर्च होने वाले सैकड़ों-हजारों करोड़ रुपए बचेंगे। एक राष्ट्र एक चुनाव भारत के लोगों के लिए अच्छा है। यह निश्चित रूप से कांग्रेस जैसी पार्टियों के लिए बुरा है, उन पार्टियों के लिए जो कमजोरों का शिकार होती हैं और कमजोर लोग, जिनकी समृद्ध भारत में कोई रुचि नहीं है। इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं है कि गांधी परिवार ने अधीर रंजन चौधरी को फोन किया हो और कहा हो कि समिति में शामिल न हों।

related posts