Home आपकी बात एक कहर बरपईया हर पांच बरस पहली खरसिया गे रिहिस, उहां ओकरेच ऊपर कहर बरप गिस, अब रायगढ आये हे कहर बरपाए बर..

एक कहर बरपईया हर पांच बरस पहली खरसिया गे रिहिस, उहां ओकरेच ऊपर कहर बरप गिस, अब रायगढ आये हे कहर बरपाए बर..

by Naresh Sharma

रायगढ़। जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे कांगे्रस प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने आज रायगढ़ पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ प्रत्याशी पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चैधरी सहित पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। साथ ही साथ अडानी के मुद्दे को भी उठाते हुए जनता से एक बार फिर उनकी सरकार बनाने की अपील की। रायगढ़ मिनी स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांगे्रस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ से चुनाव लड़ने वाले भाजपा ने किसानों के साथ अन्याय किया कहर बरपाने का काम किया। एक कहर बरपाने वाला पांच साल पहले खरसिया गया था वहां उसी के उपर कहर बरप गया। अब रायगढ़ में आयें है कहर बरपाने। अब रायगढ़ वासियों की पारी है।


केन्द्र सरकार लगातार किसानों के साथ अन्याय व अत्याचार किया उससे पहले यूपीए की मनमोहन सरकार में किसानों को बोनस भी मिलता था। कभी 50 रूपये क्विंटल के हिसाब से कभी 100 रूपये क्विंटल के हिसाब से। भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री ने कहा कि आप छत्तीसगढ़ में धान खरीदते हो तो बनारस में क्यों नही खरीदते। वहां क्यों किसान 12 सौ में धान बेच रहे हैं। इसका कोई जवाब नही। इसी तरह किसानों को ठगने का काम केन्द्र की भाजपा सरकार करते आ रही है। लेकिन हमारी सरकार पांच साल पहले बनी और राहुल गांधी रायगढ़ जिले के खरसिया आये थे। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो दस दिनों के भीतर ऋण माफ होगी किसानों को 25 सौ क्विंटल में धान खरीदी होगी। बिजली बिल हाफ होगा। 4 हजार प्रति बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी होगी। हमारी सरकार बनते ही दस दिन के बाद राहुल गांधी ने दो घंटे के भीतर 19 लाख किसानों के साढ़े 9 हजार करोड़ माफ किया गया। पहली बार इतना अधिक ऋण माफी हुई। अभी भी हमारी सरकार रहते हमने चार घोषणा कर चुके हैं। हमारी सरकार किसानों का ऋण माफी करते आ रही है। अगर आप सभी का आर्शीवाद रहा तो आने वाले समय में भी किसानों का ऋण माफ होते रहेगा।


मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा भी किसानों का ऋण माफ करती है लेकिन वो सिर्फ उद्योगपतियों का ही ऋण माफ करते आ रही हैं उन्होंने साढ़े 14 लाख करोड़ माफ किया है। इन्होंने किसानों के लिये कुछ नही किया सिर्फ उद्योगों के लिये ही करते आ रहे हैं। हमारी मंशा है कि किसानों को ताकतवार बनाया जाये मजबूत बनाया जाये। हमारी सरकार बनाओं और कर्जा मुफ्त पाओ। हम फिर से कर्जा माफ करेंगे। भाजपा किसान विरोधी पार्टी है हमारी इस घोषणा से उनके पेट में दर्द होनें लगा है। इस सरकार ने किसानों को तस्कर बनाने में कोई कसर नही छोड़ा। एक लाख एकड़ जमीन रमन सिंह के नाम पर है जो उन्होंने आदिवासियों से छीना है।


रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम किसानों को जर्सी गाय देनें लेकिन सरकार बनते ही उन्होंने अपना वादा भूल गए। ऐसा कोई सगा नही जिसे रमन सिंह ने ठगा नही। अगर ये कमल छाप वाले जीत जायेंगे तो सबसे अधिक लाभ अडानी को मिलेगा और अडानी का खास आदमी इस बार यहां से चुनाव लड रहा है। अब आपको 17 तारीख को अपनी सरकार चुनने के लिये बटन दबाना है। भारतीय जनता पार्टी अभी विपक्ष में है और उनके द्वारा अभी तक उनके द्वारा क्या किया जाएगा इसका घोषणा नही किया गया है। बल्कि रमन सिंह ने अपने नामांकन के दौरान अमित शाह ने कहा था कि भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा। जबकि सबसे ज्यादा कमीशनखोरी तो रमन सरकार के द्वारा किया गया है अगर किसी को लटकाना है तो सबसे पहले रमन सिंह को ही लटकाना चाहिए।


भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता को ठगकर चुनाव जीतकर सारे खदान, सारे प्लांट सब अडानी को सौंपने को तैयार है। हमारी सरकार हमेशा युवाओ, किसानों, बहनों, मजदूरों, के हितों के अलावा छत्तीसगढ़ संस्कृति को बचाये रखने लगातार प्रयास किये जाते रहे हैं। समाज के तीज त्यौहारों को भी बनाये रखने हमारी सरकार निरंतर पहल करते आ रही है। हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाये रखने हम लगातार काम कर रहे हैं। कांगे्रस पार्टी हमेशा आप सभी के हित में काम करती है। कोरोनाकाल के दौरान भी तीन महीनें तक फ्री में राशन भेजने का काम कोई किया है तो वह कांगे्रस सरकार है।


भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जब भी मौका मिलता है तो वह उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाती है। छत्तीसगढ़ की जो संपदा है उसका अधिकार यहीं के लोगो का है। इसका पैसा यहीं के लोगों को मिलना चाहिए। हमारी सरकार के द्वारा हर तीन महीने में छत्तीसगढ़ के युवाओ, महिलाओं, बुजुर्गो, किसानों के अलावा अन्य लोगों के खातें में पैसा गया है। एक तरफ छत्तीसगढ़ को बचाने वाली सरकार है तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ को लूटने वाली सरकार है। फैसला आप सभी के हाथ में है आपको किसका साथ देना है बेचने वाले का या फिर बचाने वाले का।

भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि गलती से अगर प्रदेश में भाजपा सरकार आ जाये तो बिजली बिल हाफ योजना बंद हो जाएगी, गरीबों को मिलने वाले 35 किलो चावल को भी कम कर दिया जाएगा। स्वामी आत्मानंद स्कूल को भी बदल दिया जाएगा। 20 क्विटल धान की जगह 10 क्विंटल धान खरीदी होगी और कर्जा माफी तो भूल ही जाईये। कई कल्याणकारी भाजपा के द्वारा बंद कर दी जाएगी। रायगढ़ के नागरिक एवं कांगे्रस कार्यकर्ता बहुत जागरूक है। यहां कोई भी कहर बरपाने वाला आ जाये यहां के नागरिक उसे जवाब जरूर देगी। यहां तक मोदी जी के आने के बाद भी यहां कांगे्रस की जीत होगी।


रायगढ़ के कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के कारण भूपेश बघेल मिनी स्टेडियम से ही वापस अंबिकापुर की उडान भरने के लिये रवाना हो गए। उसके बाद रायगढ़, धरमजयगढ़, लैलूंगा तथा खरसिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र फिर से दाखिल किये।

related posts