घरघोड़ा युवा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में घरघोड़ा राजस्व विभाग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि वन विभाग की टीम उपविजेता रही।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का बेहतरीन परिचय देते हुए उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के जज़्बे और प्रतिस्पर्धा ने आयोजन को यादगार बना दिया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता राजस्व विभाग एवं उपविजेता वन विभाग की टीम को कप व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे विभागीय खेल आयोजन आपसी सौहार्द, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं, साथ ही कर्मचारियों में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का संचार करते हैं।
समापन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं आयोजकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। युवा पत्रकार संघ घरघोड़ा द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पूरी तरह सफल और सराहनीय रही, जिसकी प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
इस अवसर पर एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के साथ
तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता
नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा जनपद पंचायत सीईओ विनय चौधरी खंड चिकित्सा अधिकारी एस.आर. राठिया वन परिक्षेत्र अधिकारी सी.आर. राठिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या खिलाडी दर्शक उपस्थित रहे।
