Home मध्यप्रदेश Firing on Farmer in Morena: मुरैना के कैलारस में खेत से लौट रहे किसान को मारी गोलियां

Firing on Farmer in Morena: मुरैना के कैलारस में खेत से लौट रहे किसान को मारी गोलियां

by Naresh Sharma

Firing on Farmer in Morena: मुरैना. कैलारस क्षेत्र के पचेखा गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे खेत से घर लौट रहे किसान को अज्ञात लोगाें ने गोली मार दी। किसान को तीन गोली लगी है। आरोपित किसान को मरा समझकर मौके पर छोड़ गए। लेकिन बाद में घायल किसान को कैलारस अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मुरैना रैफर कर दिया गया। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक कैलारस के पचेखा निवासी 48 वर्षीय गब्बर सिकरवार सुबह खेत पर काम करने गए थे। दोपहर होते ही वे खेत से जब घर लौट रहे थे तो किरावली गांव के हार में फौजी होटल के सामने बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। आरोपितों ने गब्बर पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। गब्बर को तीन गोली लगी और वह जमीन पर गर गया। आरोपितों ने गब्बर को मरा हुआ समझा और बाइक से भाग निकले। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गब्बर को कैलारस अस्पताल पहुंचाया। लेकिन कैलारस अस्पताल से उसकी हालत को देखते हुए मुरैना रैफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी हुई है। हालांकि अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लगा है।

related posts