Home आपकी बात फायरब्रांड युवा नेता अशोक 50 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने किया स्वागत, कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका…..पढ़िये पूरी खबर

फायरब्रांड युवा नेता अशोक 50 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने किया स्वागत, कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका…..पढ़िये पूरी खबर

by Naresh Sharma

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार की दोपहर रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के प्रचार करने रायगढ़ जिले के तमनार पहुंचे। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर कार्य और उनकी देशहित की सोंच से प्रभावित होकर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस के कद्दावर नेता माने वाले अशोक अग्रवाल, 5 सेवानिवृत्त अधिकारियों के अलावा40 से अधिक स्थानीय समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया है। अशोक अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से रायगढ़ जिले में कांगे्रस को करार झटका लगा है।

यूं तो रायगढ़ जिले में अशोक अग्रवाल का यह नाम कोई परिचय का मोहताज नही, ये शख्स किसी भी पार्टी में क्यो न रहे इनके कार्य और इनकी खासियत ही इनकी अलग पहचान रही है, यही वजह है कि अन्य पार्टी के कार्यकर्ता में इनसे अच्छे से वाकिफ हैं। अगर अशोक अग्रवाल के राजनीतिक सफरनामा में नजर डालें तो 2004 के दशक से कांग्रेस की राजनीति की शुरुवात करते हुए अशोक अग्रवाल ने नंदेली हाउस के विश्वस्त सिपल सलाहकारों में एक माने जाते रहे है। दो दशकों तक कांग्रेस के लिए तन मन धन से समर्पित रहने वाले अशोक अग्रवाल तात्कालिक सांसद एवं वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता वाली जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति में 2010 से 2015 तक सदस्य भी रह चुके है।

आम जनता के हक के लिए सड़क, बिजली, पानी की लड़ाई लड़ने वाले अशोक कांग्रेस को रायगढ़ जिले में फायर ब्रांड नेता के नाम से भी जाना जाता है।अशोक अग्रवाल 2010 से 2015 तक जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य एवं सभापति रह चुके इसके अलावा वे 2015 से 2017 तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के अलावा 2017 से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी रहे है।

शुक्रवार की दोपहर रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव का एक एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित था, यहां वो रायगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे थे। इस दौरान फायरब्रांड नेता अशोक अग्रवाल ने अपने 50 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश करते हुए कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका दे दिया है। इस दौरान अशोक अग्रवाल ने कहा कि वे भाजपा से काफी प्रभावित हुए हैं, यह वह पार्टी है जो पार्टी से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओ को एकसाथ लेकर चलती है।

पहले से बेहतर होगा छत्तीसगढ़
अशोक अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देश में छत्तीसगढ़ के बेहतर विकास के जहां उनके द्वारा विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंपी गई हैं, वहीं रायगढ़ विधायक ओपी चैधरी को अहम जिम्मेदारी दी गई जिससे निश्चित रूप से आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ की दशा व दिशा पहले से काफी बेहतर होगा इस बात से इनकार नही किया जा सकता।

युवाओं में हैं लोकप्रिय अशोक
रायगढ़ जिले में अशोक अग्रवाल एक ऐसे शख्स हैं जो रायगढ़ विधानसभा के साथ-साथ लैलूंगा विधानसभा में अच्छी पकड़ रखतें हैं। खासकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का एक बड़ा काफिला भी इनके साथ चलता है।  बेरोजगार युवा, किसान और महिलाओं को उनका हक दिलाना इनकी फितरत मानी जाती है।

सामाजिक कार्य ने जन जन में बनाया लोकप्रिय
रायगढ़ जिले में फायर ब्रांड नेता के नाम से जाने पहचाने जाने वाले नेता अशोक अग्रवाल सामाजिक कार्य मे भी सबसे आगे रहते हैं। चाहे कालोनी की समस्या हो, चाहे गांव में किसी को कुछ समस्या हो। या फिर कोई खेल का आयोजन हो या फिर धार्मिक कार्यक्रम सभी जगह पहुंच कर लोगो का दिल जीतते हुए अशोक अग्रवाल में ग्रामीण ही नही अपितु शहर के भी महिलाओं, बुजुर्गो एवं बुजुर्गों का विश्वास जितने में सफल रहें हैं।

इन लोगों ने भी किया भाजपा प्रवेश
कमल किशोर साह
संतोष सथपत्ति
सुधीर सिंह
अनिल कुमार चौहान
जीत यादव
मोहन वासुदेव
राम प्रसाद सारथी
राजेश पटनायक
जावेद कुरैसी
सोमेश पंडित
कुणाल वासुदेव
सुशांत चौहान
अंश चौहान
रोहित चौहान
रमेश वासुदेव
महेंद्र दास महंत
राजेन्द्र चौहान
रमन चौहान
आदित्य सारथी
गोलू दास महंत
साहिल चौहान
छोटू चौहान
ऋषि चौहान
कान्हा वैष्णव
राजेश यादव
महेश चौहान
अमन माही
छोटू साहू
उत्तम बैरागी
विनय विश्वकर्मा
लखन साथपत्ति
अरविंद गौड़
अमन सांडे
देवल थापा
ओम कुमार
अभय सोना
आकाश कलेत
मनीष धानगुण
साहिल दीप
दीपक कलेत
समीर कुमार
रजत कुमार
प्रशांत दीप
कृष्णा डूंगरी
रितेश सांडे
विश्वजीत बेहरा
विक्रम कुमार
विवेक सांडे
राजू कंसारी
मनीष पांडे
भूपेंद्र बाघ
मोने दीप
दीपक कलेत

related posts