Home छत्तीसगढ़ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मंटु सिंह के कब्जे से 16.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को भेजा जेल

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मंटु सिंह के कब्जे से 16.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को भेजा जेल

by KhabarDoot Desk

सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने सरगुजा जिले के थाना मणिपुर अंतर्गत भाथुपारा में आज महुआ शराब विक्रेता पर बड़ी कार्रवाई की।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मणिपुर अंतर्गत भाथुपारा निवासी मंटु सिंह अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब बना कर बिक्री कर रहा है..सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मंटु सिंह के घर दबिश दी, घर की तलाशी लेने पर गैस चूल्हा पर महुआ शराब दो चढ़ी भट्टीयों में बनता पाया गया तथा 6 प्लास्टिक के डब्बे में लगभग 200 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया चढी भट्टी और बनी हुई महुआ शराब को मिलाकर कुल 16.5 लीटर महुआ शराब गैस चूल्हा, सिलेंडर, एवं शराब बनाने के बर्तन को जप्त कर लिया गया, आरोपी मंटु सिंह को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश प्रदान किया।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। हमराह स्टाफ मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं अंजू एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

related posts