Home छत्तीसगढ़ आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, दो इंजेक्शन विक्रेताओं से 76 नग नशीला इंजेक्शन जब्त, दोनों आरोपी को भेजा गया जेल

आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, दो इंजेक्शन विक्रेताओं से 76 नग नशीला इंजेक्शन जब्त, दोनों आरोपी को भेजा गया जेल

by Naresh Sharma

सरगुजा । संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने दो इंजेक्शन विक्रेताओं को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 76 नग नशीला इंजेक्शन बरामद करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा संभाग की टीम ने कल गश्त के दौरान अजिरमा बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा उसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पूछने पर उसने अपना नाम पूरनम विश्वकर्मा निवासी कटकोना पटना जिला सूरजपुर का बताया परंतु यहां वह किराए के मकान में काली घाट के पास रहता है ऐसा बताया। उसके द्वारा पकड़े गए प्लास्टिक के झोले से 22 नग REXOGESIC INJECTION तथा 22 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया, तथा आज आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की आराधना नामक लड़की जेल तालाब दर्रीपारा के पास खुलेआम इंजेक्शन बेच रही है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तत्काल अपनी टीम के साथ जेल तालाब दर्रीपारा के पास घेराबंदी कर उक्त लड़की को पकड़ा। उसके पास से एक काले रंग के पॉलीथीन में 20 नग REXOGESIC INJECTION तथा 12 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमें आराधना नामक लड़की की बहुत दिनों से तलाश थी क्योंकि यह काफी दिनों से जेल तालाब के पास नशीला इंजेक्शन बेच रही है। परंतु आज सटीक सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार किया गया। मौके पर कार्रवाई के दौरान वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि जेल तालाब नशेड़ियों का अड्डा बन गया है आसपास का माहौल काफी खराब हो गया है।
लोगों ने बताया कि इन नशेड़ियों ने कई बार जेल में काम करने वाले प्रहरियों को भी लूट लिया हैं तो फिर आम पब्लिक का क्या होगा।। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा को नशा मुक्त करने के लिए आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार प्रयास कर रही है और इस मामले में जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है।
उक्त दोनों कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी मुख्य आरक्षक कुमारूराम, अशोक सोनी नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक चंद्रावती, राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

related posts