Home छत्तीसगढ़ शौच करने ग्रामीण पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज, इलाके में 16 हाथियों का दल मौजूद, ग्रामीणों में दहशत

शौच करने ग्रामीण पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज, इलाके में 16 हाथियों का दल मौजूद, ग्रामीणों में दहशत

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह जंगली हाथी के हमले से एक बुजुर्ग घायल हो गया है। घटना के बाद परिजनों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामला बाकारूमा रेंज का है।
मिली जानकारी के अनुसार बाकारूमा रेंज के अंतर्गत आने वाले सारसमार गांव का रहने वाला ललकूराम उरांव 75 साल, आज सुबह 6 बजे के आसपास शौच करने जंगल किनारे गया हुआ था। इसी बीच एक जंगली हाथी ने बुजुर्ग के पीठ पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर ललकूराम अपने घर पहुंचा जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिये पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उनके गांव में हाथियों का दो दल विचरण कर रहा है, जिसमें एक दल में 7 हाथी तो दूसरे दल में 9 हाथियों की मौजूदगी है। हाथी हमले से बुजुर्ग के घायल होनें की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घायल के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

related posts