Home आपकी बात डाॅ. रेणुका को मिला देश का सबसे बडा साहित्य स्पर्श अवार्ड , अमान्य जीवन कथाओं के लिये चुना गया नाम

डाॅ. रेणुका को मिला देश का सबसे बडा साहित्य स्पर्श अवार्ड , अमान्य जीवन कथाओं के लिये चुना गया नाम

by Naresh Sharma

रायगढ़। डाॅ. रेणुका शर्मा को साहित्य अवार्ड नई दिल्ली द्वारा दिया गया है। ये अवार्ड इंडिया में साहित्य और लेखन को लेकर दिया जाता है। डाॅ रेणुका शर्मा ने अब तक तीन किताबें लिखी है जिसमें उन्होंने कविताओं का एक अलग संग्रह एक उपान्यास के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को लेकर एक और किताब लिखी थी और देश के सबसे बड़े साहित्य स्पर्श अवार्ड की टीम ने 250 एंट्री में से डाॅ रेणुका का नाम चुना और उन्हें यह अवार्ड दिया।
अब तक डाॅ रेणुका तीन किताब लिख चुकी है और सभी किताबों को उन्होंने अपनी स्व. मां बबीता शर्मा को समर्पित करते हुए अपने लेखकीय जीवन को समर्पित किया है। उनकी पहली किताब जीवन की कहानियों का अनावरण की कविताओं को लेकर उनका चयन किया गया था और लेखक के रूप में डाॅ रेणुका की यह पहली पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली की संस्था साहित्य स्पर्श अवार्ड प्रदान करना अपने आप में गौरव का विषय है।
साहित्य के क्षेत्र में मिले इस अवार्ड में भारत के लगभग सौ लोगों के नाम मंगाये थे जिसमें से डाॅ. रेणुका शर्मा को पहला स्थान मिला है और उन्हें इस अवार्ड के लिये चुना गया। लेखन के क्षेत्र में इस अवार्ड के पीछे महिलाओं को लेकर लिखी गई कविताओं का संग्रह है जिसको लेकर डाॅ रेणुका शर्मा ने अपनी मां बबीता शर्मा को समर्पित करते हुए अपनी पहली किताब लिखी थी।

related posts