Home छत्तीसगढ़ खेत के मेड में मिली युवक की लाश, बाप-बेटी ने मिलकर पहले गमछे से गला घोटा फिर पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या

खेत के मेड में मिली युवक की लाश, बाप-बेटी ने मिलकर पहले गमछे से गला घोटा फिर पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या

by Naresh Sharma

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कनकबिरा चैकी में 21 नवंबर की शाम बाप-बेटी ने मिलकर एक युवक की गमछा से गला घोटने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कनकबीरा चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामटेक निवासी बासुदेव खड़िया 21 नवंबर की शाम तकरीबन 6 बजे कुलदीप पटेल मुर्गाफार्म टिकाराम खडिया के पास जा रहा हूं बोलकर घर से निकला था। जो कि दो घंटे बाद रात 8 बजे तक वापस घर नही लौटा। परिजन जब उसकी खोजबीन शुरू की तो मुर्गा फार्म से कुछ दूर एक खेत के पास खून के धब्बे तथा घसीटने के निशान दिखे।


अनहोनी घटना के संदेह में परिजन जैसे ही आगे बढ़े तब उन्होंने देखा कि बासुदेव का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। मृतक के चेहरे में गहरे चोट के निशान थे साथ ही गले में एक गमछा भी लिपटा हुआ था। घटना की सूचना के बाद कनकबीरा चैकी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में लेते हुए जांच शुरू की तब पता चला कि घटना दिनांक के दिन बासुदेव अपने कथित मौसा और उसकी बेटी के साथ देखा गया था।


संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उन्होंने टीकाराम ने बताया कि मृतक बासुदेव उसकी लड़की के साथ शादी और बलात्कार करने की बात कहते हुए लगातार छेड़छाड करते आ रहा था। कई बार उसे समझाने की कोशिश करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा था। इसी वजह से उसने अपनी बेटी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों ने मिलकर बासुदेव की गमछे से गला घोटते के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के बाद शव को घसीटते हुए झाड़ियों में छुपा दिया था।


बहरहाल कनकबीरा चैकी पुलिस टीम ने दोनों आरोपी बाप-बेटी को गिरफ्तार करते हुए धारा 201, 302 के तहत जेल दाखिल करा दिया है।

related posts