रायगढ़। रायगढ़ की सांस्कृतिक धानी टीम ने “Cultural Capital’s Got Talent” नामक रील प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर क्राइम और मतदाता जागरूकता जैसे सामाजिक विषयों पर शिक्षित करना है। इसके साथ ही, यह मंच युवाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का मौका भी देगा।
कार्यक्रम की शुरुआत
आज सांस्कृतिकधानी टीम ने रायगढ़ के साइबर सेल प्रभारी अभिनव उपाध्याय से मुलाकात की और कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की। टीम ने उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। कार्यक्रम की शुरुआत साइबर सेल प्रभारी के प्रेरणादायक शब्दों और उनके द्वारा दी गई जानकारी के साथ आज शुरुआत हुई। उन्होंने इस आयोजन को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए अपना समर्थन दिया।
प्रतियोगिता के मुख्य विषय
साइबर क्राइम जागरूकता
मतदाता जागरूकता
ओपन कैटेगरी – (डांस, कॉमेडी, मोटिवेशन आदि)
प्रतियोगिता की विशेषताएं
वीडियो की अवधि: 90 सेकंड तक की रील्स मान्य होंगी।
आवेदन प्रक्रिया: प्रतिभागी अपनी रील्स PDF फॉर्मेट में 20 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
चुनी गई रील्स को सांस्कृतिकधानी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जाएगा।
पुरस्कार वितरण
प्रथम पुरस्कार: 11,000 (साइबर सेल प्रभारी अभिनव उपाध्याय द्वारा प्रदान किया जाएगा)
द्वितीय पुरस्कार: 5,100
तृतीय पुरस्कार: 2,100
इसके अलावा, जिन रील्स को सबसे अधिक लाइक, कमेंट, व्यू और शेयर मिलेंगे, उन्हें ₹5,000 तक के गिफ्ट वाउचर से सम्मानित किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 92383 70795 पर संपर्क कर 19 जनवरी 2025 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एंट्री शुल्क 100 है।
आयोजन का उद्देश्य
इस प्रतियोगिता का लक्ष्य न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में साइबर अपराध और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना भी है। यह आयोजन रायगढ़ के युवाओं को नई प्रेरणा और मंच प्रदान करेगा।
संपर्क:
अधिक जानकारी के लिए आप 89627 98527 या 87702 72875 पर संपर्क कर सकते हैं।
“Cultural Capital’s Got Talent” प्रतियोगिता रायगढ़ में जागरूकता और रचनात्मकता का एक नया अध्याय शुरू करेगी।
