Home छत्तीसगढ़ BREAKING NEWS: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, अवैध ढंग से हुकिंग कर चलाया जा रहा था बोर, शिकायत के बाद नही हुई कार्रवाई…पढ़िये पूरी खबर

BREAKING NEWS: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, अवैध ढंग से हुकिंग कर चलाया जा रहा था बोर, शिकायत के बाद नही हुई कार्रवाई…पढ़िये पूरी खबर

by Naresh Sharma

अंबिकापुर। बोर पंप के किये गए हुकिंग तार की चपेट मंे आने से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ससकालो के जंबोली जल के पास आज सुबह करंट की चपेट में आने से गांव के ही एक युवक मलेश्वर सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मोटर पंप के लिये किये गए हुकिंग तार की चपेट में आने से यह दुर्घटना घटित हुई है। ग्रामीणों के द्वारा अवैध हुकिंग कर मोटर पंप चलाने की कई बार शिकायत किये जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की गई थी जिसके फल स्वरूप आज यह दुर्घटना उनके क्षेत्र में घटित हो गई।
बहरहाल करंट की चपेट में आने की सूचना के बाद दरिमा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए इस पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

related posts