महासमुंद। सोमवार की रात नशेडी ने शराब के नशे में चूर अपने ही मासूम के आंखों पर सब्जी काटने के धारदार परसूल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ठाकुरदिया खुर्द निवासी गजानंद सिन्हा 30 साल शराब पीने का आदि है। बीती रात उसने शराब के नशे में अपनी पत्नी से और शराब पीने के लिये पैसे की मांग की। पत्नी के द्वारा जब उसे पैसे देने से इंकार कर दिया गया तब गुस्साये गजानंद ने घर में सब्जी काटने के लिये रखे धारदार पहसूल से अपने पांच साल के मासूम बेटे की दोनों आंखों पर जोरदार हमला कर दिया। जिसके बाद लहूलुहान हालत में मासूम को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे भर्ती कराया गया था जहां स्थिति चिंताजनक होनें की स्थिति में उसे राजधानी रायपुर रिफर कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पिथौना थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
