Home छत्तीसगढ़ BREAKING NEWS RAIGARH : तेज रफ्तार बाईक पुल से टकराई, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, एकताल मार्ग में हुआ हादसा, पुलिस टीम मौके पर

BREAKING NEWS RAIGARH : तेज रफ्तार बाईक पुल से टकराई, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, एकताल मार्ग में हुआ हादसा, पुलिस टीम मौके पर

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सोमवार की दोपहर पुल से टकरा जाने की घटना में बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़-एकताल मार्ग में सोमवार की दोपहर 3 बजे के आसपास ओडिसा के झारसुगड़ा जिला के अंतर्गत आने वाले ग्राम डेहरीडीपा निवासी बलराम डहरिया 18 साल, रायगढ़ की तरफ से अपनी मोटर सायकल क्रमांक ओडी 16 जे 6002 में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि बाईक सवार युवक जब बंजारी मंदिर के आगे पहुंचा ही था कि वह अपने बाईक पर नियंत्रण खो बैठा और पुल से जा टकराया। इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए शव को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

related posts