Home छत्तीसगढ़ सटोरी हो जायें सावधान…! जुआ सट्टा पर प्रतिबंध लगाने अभियान जारी, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 3 आरोपी सहित 12 सटोरी पकड़ाये….

सटोरी हो जायें सावधान…! जुआ सट्टा पर प्रतिबंध लगाने अभियान जारी, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 3 आरोपी सहित 12 सटोरी पकड़ाये….

by Naresh Sharma

रायगढ़। जुआ सट्टा की जद में आकर लोग कई तरह की अपराधिक घटना को अंजाम देने से नही चूकते। ऐसे सामाजिक अपराध पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने निर्देश दिये हैं जिसके तहत रायगढ़ पुलिस ने 3 आरोपी समेत 12 सटोरियों को पकडा है। पुलिस ने इनके पास से नगदी रकम, लैपटाप समेत लाखों की संपत्ति जब्त की है।


मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल क्रिकेट शुरू होते ही ऑनलाइन सट्टा लिखने वाले सक्रिय हो जाते हैं जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सभी राजपत्रित पर्यवेक्षण अधिकारी एवं थाना, चैकी प्रभारियों को मुखबिर सक्रिय कर इस समाजिक अपराध पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी परिपेक्ष में पिछले दो दिनों से जिले में सट्टा पट्टी लिखने वालों पर अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है।


बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन व्यक्तियों को आईपीएल क्रिकेट मैच पर बॉल टू बॉल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया है जिनसे सट्टे पर लगा 20 हजार नगद, 07 नग मोबाइल, 01 लैपटॉप जप्त किया गया है। वहीं खरसिया पुलिस ने कल 03 व्यक्तियों को तथा चक्रधरनगर पुलिस ने 02 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया है। शनिवार 29 मार्च को कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 04 आरोपियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया था।


दो दिनों में 12 आरोपी पकड़ाये
इस प्रकार पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने 12 आरोपियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया है जिनसे नगद 40,910 रूपये, 12 नग मोबाइल, 01 लैपटॉप की जप्ती की गई है, आरोपियों से जप्त जुआ (सट्टा) रकम और मोबाइल, लैपटॉप का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 1,61,910 आंका गया है। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही किया गया है।


अभियान में पकड़े गये आरोपी
(1) थाना कोतवाली आरोपी मोह. अनीश पिता मोह. पीर 43 साल निवासी चांदनी चैंक रायगढ़ से नकदी रकम 7,000 रुपये, 02 नग मोबाईल फोन
(2) थाना कोतवाली आरोपी मोह. शहनवाज पिता मोह. शमशेर 28 साल निवासी चांदनी चैंक रायगढ़ से जब्ती, नकदी रकम 8000 रुपये, 03 नग मोबाईल फोन
(3) थाना कोतवाली आरोपी एजाज खान पिता लाल खान 19 साल जब्ती, नकदी रकम 5000 रुपये, 02 नग मोबाईल फोन, 01 नग लेपटाप)
(4) थाना चक्रधरनगर आरोपी गौतम यादव पिता माधव यादव 36 साल प्ज्प् कॉलोनी चक्रधरनगर जब्ती, नकदी रकम 1720 रुपये
(5) थाना चक्रधरनगर आरोपी गौरव उर्फ गोलू पिता प्रमोद पोद्दार 22 साल
पंजरी प्लाट जप्ती नकदी रकम 2310 रुपये
(6) थाना खरसिया आरोपी भोला राठौर (थ्) रामनाथ राठौर निवासी रतनमहका जब्ती दृ नकदी रकम 5370 रुपये, 2 नग ओप्पो मोबाइल
(7) थाना खरसिया आरोपी भेकेश्वर प्रसाद उर्फ गनपत राठौर पिता स्व. श्यामलाल निवासी रतनमहका जब्ती नकदी रकम 4210 रुपये, 1 विवो मोबाइल
(8) थाना खरसिया आरोपी चण्डी चरण पाण्डेय पिता स्व. द्वारिका प्रसाद पाण्डेय 46 साल निवासी सिविल लाईन खरसिया जब्ती दृ नकदी रकम 1500 रुपये, 2 नग मोबाईल विवो, पोको
(9) थाना कोतवाली आरोपी अजय ठाकुर पिता लाभ सिंह ठाकुर उम्र 35 वर्ष साकिन सोनिया नगर कोतरारोड थाना कोतवाली रायगढ़ जब्ती दृ नकदी रकम 1450 रुपये, सट्टा पट्टी
(10)थाना कोतवाली आरोपी छबि राम धीवर पिता स्वर्गीय भागीरथी धीवर उम्र 36 वर्ष निवासी रेल्वे बंगला पारा थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ जब्ती दृ नकदी रकम 1100 रुपये, सट्टा पट्टी
(11) थाना कोतवाली आरोपी बसीर हुसैन पिता बदरू हुसैन उम्र 36 वर्ष साकिन मधुबन पारा रायगढ थाना कोतवाली रायगढ़ जब्ती नकदी रकम 2000 रुपये, सट्टा पट्टी
(12) थाना कोतवाली आरोपी रमेश पटेल पिता स्वर्गीय लक्ष्मण पटेल उम्र 54 वर्ष साकिन नवागढी राजापारा रायगढ जब्ती दृ नकदी रकम 1250 रुपये, सट्टा पट्टी


इनकी रही प्रमुख भूमिका
सटोरियों को पकड़ने में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर सट्टे के विरूद्ध की गई कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल, नगर निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी चक्रधरनगर प्रशांत राव एवं चैकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग एवं उनके स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।

related posts