Home छत्तीसगढ़ BIG BREAKING RAIGARH पानी में डूबने से फिर एक हाथी शावक की मौत, इलाके में 34 हाथियों का दल कर रहा था विचरण, वन विभाग की टीम मौके पर

BIG BREAKING RAIGARH पानी में डूबने से फिर एक हाथी शावक की मौत, इलाके में 34 हाथियों का दल कर रहा था विचरण, वन विभाग की टीम मौके पर

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। इस वक्त की बड़ी खबर तमनार रेंज से निकलकर सामने आ रही है, जहां तालाब में डुबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार तमनार वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गौरमुड़ी गांव के तालाब में आज एक हाथी शावक की लाश देखी गई। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि तमनार रेंज में पिछले लंबे समय से 34 हाथियों का दल विचरण कर रहा था जिसमें 8 नर, 18 मादा के अलावा 8 शावक शामिल थे। इसी दल में से एक शावक की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच के दौरान पानी में डूबने से मौत होनें की बात कही जा रही है।
फिलहाल आज सुबह हाथी शावक की मौत की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मृत शावक की उम्र करीब 1 साल बताई जा रही है।

related posts