Home आपकी बात BIG BREAKING NEWS: सचिन पायलट पहुंचे रायगढ़, हुआ जोरदार स्वागत, कांगे्रस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से हो रही चर्चा….

BIG BREAKING NEWS: सचिन पायलट पहुंचे रायगढ़, हुआ जोरदार स्वागत, कांगे्रस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से हो रही चर्चा….

by Naresh Sharma

रायगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी दिनों में रायगढ़ के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली है। अभी वर्तमान में राहुल गांधी की न्याय यात्रा झारखण्ड में है जो कि ओडिसा होते हुए रायगढ़ पहुंचेगी। ऐसे में इस न्याय यात्रा के लिए रणनीति बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत, दीपक बैज शुक्रवार की शाम कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां कांगे्रस कायकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए उनका जोदार स्वागत किया।

.
मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 10 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिसा होते हुए रायगढ़ पहुंचेगी। जहां रायगढ़ शहर के छातामुड़ा चैक से न्याय यात्रा ढिमरापुर चैक पहुंचेगी। इसके अलावा राहुल गांधी रायगढ़ में रूकेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा भी करेंगे।

राहुल गांधी के न्याय यात्रा के तैयारी का जायजा लेने शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत, दीपक बैज शुक्रवार की शाम रेलवे स्टेशन चैक पर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडों के अलावा आतिशबाजी के साथ इन नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

related posts