Home छत्तीसगढ़ BIG BREAKING डीआरजी-बीएसएफ के जवानों का नक्सलियों से मुठभेड़, अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दो जवान भी हुए घायल, सर्चिंग जारी…

BIG BREAKING डीआरजी-बीएसएफ के जवानों का नक्सलियों से मुठभेड़, अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दो जवान भी हुए घायल, सर्चिंग जारी…

by Naresh Sharma

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी नक्सल आपरेशन में निकले डीआरजी व बीएसएफ के जवानों का नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इस घटना में अभी तक एक दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है वहीं दो पुलिस जवान भी घायल हो गए हैं जिनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार इस मुठभेंड में और भी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेर से लगे माड क्षेत्र में नक्सलियों और जवानो के बीच मुठभेड़ चल रही है, जवान लगातार इस क्षेत्र में एंटी नक्सल आपरेशन को अंजाम दे रहे है। पुलिस की अलग-अलग टीम पूरे क्षेत्र में सर्चिंग कर रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कल्याण एलीसेला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज छोटे बिटिया से दक्षित तरफ माड इलाका में डीआरजी व बीएसएफ के जवानों के साथ नक्सलियों की मूठभेंड हुई है। जिसमें अभी तक एक दर्जन नक्सलियों की मरने की खबर आ रही है। लेकिन अभी पार्टी कमांडर से संपर्क नही हो पाया है। इसमें चार आटोमेटिक वेपन मिलने की पुष्टि कर रहे हैं। इसमें और नक्सलियों के मरने की संभावना है, पूरी पार्टी वापस आने के बाद पूरी जानकारी मिल सकेगी। इस मुठभेंड में शंकर, ललिता, माधवी इस तरह के बड़े काडरस की सूचना हमे थी। जिसके आधार पर आपरेशन लांच किया गया है। संभवतः इस मुठभेंड में इन लोगों की मृत्यु हुई है। मारे गए कुछ नक्सलियों के उपर 25 लाख रूपये का इनाम था। इस मुठभेंड में दो जवान भी घायल हुए हैं। दोनों ही जवान खतरे से बाहर बतायें जा रहे हैं। टीम के द्वारा पूरे क्षेत्र में सर्चिग की जा रही है जिसमें और भी नक्सलियों के जाने की पुष्टि हो सकती है।

related posts