रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की रात खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज होने की घटना में ntpc में काम करने वाले आधे दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर ब्लाक के ग्राम छपोरा में सोमवार की रात 7 बजे Ntpc लारा में काम करने वाले मजदूर लेबर कालोनी में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज होने से कमरे में आग लग गई जिससे आधे दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए, जिसके बाद आनन फानन में 4 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज जारी है। घायलों में सरवानी निवासी खीरराम पटेल 36 साल, सक्ती निवासी शैलेन्द्र कुमार यादव 44 साल, बिहार का रहने वाला मंजय कुमार 22 साल, खरसिया सरवानी निवासी उपेन्द्र डनसेना 38 साल समेत 7 लेबर शामिल है।
