Bhopal News: भोपाल, विश्व महिला दिवस के के दो दिन पहले सोमवार को प्रदेश भर महिला पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल के सभी चौराहों पर रविवार से पुलिस कर्मी व्यवस्था संभाल रही है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह आठ बजे राजधानी के चार अलग – अलग स्थानों पर महिला आरक्षक से लेकर पुलिस अधिकारी ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही है। इस दौरान वह वाहन चालकों को रोककर समझाइश दे रही है। इस दौरान महिला को आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए यह कदम पुलिस मुख्यालय की ओर से उठाया गया है।
वाहन चालकों को हेलमेट और नियम की दे रही जानकारी
लिंक रोड, न्यू मार्केट, व्यापमं चौराहे और रेत घाट पर पुलिस की चेकिंग कर रही है। इस दौरान महिला कर्मचारी दो और चार पहिया वाहन चालकों को रोककर उनको ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रही है। वह वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की के लिए समझाइश दे दिए थे।
पूरे प्रदेश में संभाल रही ट्रैफिक
इधर, पूरे प्रदेश में सोमवार को ट्रैफिक की जिम्मेदारी महिला के कंधे पर रही है, पूरे शहर में वाहनों के आवागमन और उनको संभालने की जिम्मेदारी महिला के ऊपर है। वह सुबह से ही यह जिम्मेदारी संभाल रही है। इस दौरान किसी वाहन चालक को चालान नहीं बनाया जा रहा है। उनके वाहन चलाते समय सावधानी और नियमों का पालन करने की गुजारिश की जा रही है।पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने का मानना है कि यह एक दिन ही यह व्यवस्था से प्रदेश की इन महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास बढ़ाएगी। आने वाले समय वह इस प्रकार की जिम्मेदारी संभालने के लिए उनको मौका दिया जा सकता है।