Home मध्यप्रदेश Bhopal Crime News: शादी के तीन माह बाद युवती ने लगाई थी फांसी, दहेज हत्या में पति गिरफ्तार

Bhopal Crime News: शादी के तीन माह बाद युवती ने लगाई थी फांसी, दहेज हत्या में पति गिरफ्तार

by Naresh Sharma

भोपाल, छोला मंदिर थाना इलाके में 18 मार्च को एक युवती ने ससुराल में फांसी लगा ली थी। तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में लग्जरी कार लाने की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करते थे। इसके चलते उसने इस तरह का कदम उठा लिया। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम माहोली निवासी 25 वर्षीय सपना लोधी की शादी आठ दिसंबर 2022 को क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र लोधी के साथ हुई थी। जितेंद्र खेती करने के साथ ही मछली पालन का भी काम करता है। 18 मार्च की रात करीब 10 बजे सपना ने ससुराल में फांसी लगा ली थी। पति जितेंद्र और जेठ घनश्याम सपना को फंदे से उतारकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने सपना को मृत घोषित कर दिया था। घनश्याम ने अस्पताल से घटना की जानकारी सपना के भाई सौरभ को फोन पर दी थी। उसके बाद वे लोग सपना का शव अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। सपना के मायके वालों के बयान दर्ज किए गए। उसमें पता चला कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज में स्कार्पियो की मांग को लेकर सपना को लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। परेशान होकर सपना ने खुदकुशी कर ली। जांच के बाद पुलिस ने पति जितेंद्र, जेठ घनश्याम, राजेश एवं जेठानी सविता और ज्‍योति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

related posts