Home मध्यप्रदेश Bhopal Crime News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, डाटा ऑपरेटर की मौत

Bhopal Crime News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, डाटा ऑपरेटर की मौत

by Naresh Sharma

Bhopal Crime News: भोपाल, राजधानी में तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक दिन पहले रातीबड़ में कार सीमेंट के खंभे से टकराने से एक छात्र की मौत हो गई थी और अब श्यामला हिल्स इलाके में रविवार – सोमवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार कार कमला पार्क में एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें एक कंप्यूटर डाटा आपरेटर की मौत हो गई। कार में सवार चार लोगों को चोटें आई हैं, इसमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

श्यामला हिल्स पुलिस के मुताबिक वल्लभ नगर पीडब्ल्यूडी क्वार्टर के पास रहने वाले 27 साल के अमित डोंगरे कंप्यूटर सेंटर के साथ डाटा आपरेटर का निजी काम किया करते थे। रात में वह अपने चार अन्य दोस्तों से मिले थे। सभी ने साथ में पार्टी की और रात में वह साथ काजी कैंप की तरफ खाना खाने के लिए निकले थे।

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से भिड़ी:-

टीआइ श्यामला हिल्स उमेश यादव ने बताया कि रात में करीब डेढ़ बज रहे थे, थाने को सूचना मिली कि एक कार कमला पार्क के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। मौके पर पहुंचकर देखा तो एक कार पलटी मिली। बाद में एक व्यक्ति को गंभीर चोट थी और एक के पैर में फ्रैक्चर था। घायलों को हमीदिया अस्पताल भिजवाया। जहां पर अमित डोंगरे नाम के युवक के सिर के साथ शरीर के नाजुक अंगों में चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। कार चालक ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक थी, इसे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

related posts