Home मध्यप्रदेश Bhopal Crime News: महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करने वाले गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का डाल रहे थे दबाव

Bhopal Crime News: महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करने वाले गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का डाल रहे थे दबाव

by Naresh Sharma

भोपाल, अयोध्या नगर में स्‍थित डी-मार्ट में नौकरी करने वाली महिला कर्मचारी को उसके दो अधिकारी करीब छह महीने से परेशान कर रहे थे। आते-जाते वे उसका पीछा करते थे। साथ ही जब भी मौका मिलता, वे उसको बुरी नीयत से छूने की कोशिश भी करते थे। महिला का आरोप यह भी है कि वे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो महिला का ट्रांसफर इंदौर कर दिया गया। अयोध्या नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय महिला निशातपुरा इलाके में रहती है तथा अयोध्या नगर थानाक्षेत्र स्थित डी-मार्ट में नौकरी करती है। महिला ने सोमवार को अयोध्या नगर थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि डी-मार्ट में संदीप और भरत नाम के दो अधिकारी हैं। दोनों ने पिछले जुलाई के महीने से महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। ड्यूटी के दौरान दोनों किसी न किसी बहाने से महिला का छेडख़ानी करते थे। महिला ने यह आरोप भी लगाया है कि दोनों अधिकारी अप्रत्यक्ष रूप से उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। महिला ने उनकी यह बात नहीं मानी तो वह उसे और भी अधिक परेशान करने लगे। दोनों को जब यह भरोसा हो यगा कि महिला उनके झांसे में नहीं आएगी तो उन्होंने महिला का ट्रांसफर इंदौर करा दिया। उनके इसी बर्ताव से परेशान होकर महिला ने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। दोनों आरोपितों को दबोचने के लिए अयोध्या नगर थाने की दो टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को उनके घर सीहोर से गिरफ्तार कर लिया है।

related posts