सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण में एक बार फिर दंतैल हाथी के आगमन से क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र में दंतैल हाथी के आने से वन विभाग की टीम एवं हाथी मित्र दल लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने तथा जंगली हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
वन अमला माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को सतर्क कर रहा है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और रात्रि के समय विशेष सावधानी रखने की अपील की गई है।
