महुआ बिनने गई महिला को हाथियों के दल ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। महिला अपने अन्य साथियों के साथ मंगलवार की सुबह जंगल गई हुई थी इसी दौरान वह हाथियों के चपेट में आ गई और यह घटना घटित हो गई।
इस संबंध मं मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर रामानुजगंज वन परिक्षेत्र रामानुजगंज के अंतर्गत ग्राम चिनिया शिवपुरी जंगल में पूर्व महिला सरपंच घर से करीब 1 किलोमीटर दूर महुआ बिनने गई थी वहीं अन्य लोग भी महुआ बिनने गए थे जब लोगों को पता चला कि इस रास्ते से हाथी गुजरा है तो सब वहां से धीरे-धीरे चल दिए वहीं कलावती महुआ बिनते रही जो हाथी के के चपेट में आ गई। बताय ाजा रहा है कि हाथी ने महुआ बिनने के स्थल से करीब 100 मीटर के दूरी पर घसीटते हुए महिला को कुचल दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव के ग्रामीणों के अनुसार महिला को महुआ बिनने के बाद शाम को 3 बजे तक घर लौट जाना था जब वह घर नहीं लौटी तो पति लक्ष्मण सिंह एवं अन्य लोग खोजने गए तो पता नहीं चल पाया इसके बाद शाम 6 बजे से ग्रामवासी खोजना शुरू किया तो 7ः30 के करीब महिला का शव महुआ पेड़ से 100 मीटर की दूरी पर झाड़ी में क्षत विक्षप हालत में मिला। जिसकी तत्काल सूचना वन विभाग को की गई। जिसके बाद डीएफओ विवेकानंद उपवन मंडल अधिकारी अशोक तिवारी रेंजर संतोष पांडे सहित वन अमला मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई।
