Home मध्यप्रदेश Barwani News: बड़वानी के पानसेमल में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों स्वस्थ

Barwani News: बड़वानी के पानसेमल में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों स्वस्थ

by Naresh Sharma

Barwani News: बड़वानी, जिले के दूरस्थ वनग्राम कुंजरवाड़ा की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ जन्मे तीन बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पानसेमल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार शाम को सात बच्चों की मां को भर्ती कराया गया। 39 वर्षीय सोपीबाई पति रायसिंह इडवे ने पहले एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद एक लड़की और फिर एक लड़के को जन्म दिया। तीनों स्वस्थ हैं।

पहला ऐसा मामला

डाक्टरों के अनुसार, पहली बार पानसेमल में ऐसा मामला सामने आया है। तीनों बच्चों को जिला अस्पताल के एनआइसीयू में भर्ती किया गया है। पानसेमल बीएमओ डा. अरविंद किराड़े के अनुसार, एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की घटना को मेडिकल टर्म में मल्टिपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसका मतलब है कि किसी महिला के गर्भ में दो या ज्यादा बच्चे हैं। ये बच्चे एक एग या अलग-अलग एग से हो सकते हैं। एक ही एग से पैदा होने वाले बच्चे आइडेंटिकल कहलाते हैं। ऐसा तब होता है जब एक एक एक स्पर्म से फर्टिलाइज होता है। इसके बाद फर्टिलाइज्ड एग दो या ज्यादा हिस्सों में बंट जाता है। इसे काफी रेयर माना जाता है। इन बच्चों का चेहरा और नेचर बिल्कुल मिलता जुलता होता है। क्षेत्र में तीन बच्चों का जन्म होने की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने बताया कि एक

महिला को तीन बच्चे होने का मामला करियर में पहली बार देखा।

सामान्य बच्चों से कम वजन

बीएमओ डा. किराडे ने बताया कि पहले जन्मे लड़के का वजन एक किलो 600 ग्राम, लड़की का वजन एक किलो 375 ग्राम और तीसरे लड़के का वजन 1 किलो 800 ग्राम है। तीनों का वजन सामान्य बच्चों से कम है।

related posts