Home छत्तीसगढ़ संभागीय उड़नदस्ता टीम के हत्थे चढ़ा बंजारी का दारू माफिया शिवलाल एक्का ::110 लीटर महुआ शराब एवं 600 किलोग्राम महुआ लाहन के साथ गिरफ्तार

संभागीय उड़नदस्ता टीम के हत्थे चढ़ा बंजारी का दारू माफिया शिवलाल एक्का ::110 लीटर महुआ शराब एवं 600 किलोग्राम महुआ लाहन के साथ गिरफ्तार

by Naresh Sharma

सरगुजा । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा ने संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हैं ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मणिपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर बंजारी निवासी शिवलाल एक्का अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर सप्लाई के लिए रखा है,आप लोग तुरंत जाएंगे तो वह पकड़ा जाएगा। मुखबिर की सूचना पर जब उड़नदस्ता टीम बंजारी निवासी शिवलाल एक्का के घर पहुंची तो वहां का माजरा देखकर उड़नदस्ता टीम हक्की-बक्की रह गई,,एक साथ पांच भट्ठियों में महुआ शराब का निर्माण हो रहा था,,घर की तलाशी में 110 लीटर महुआ शराब एवं 600 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।। महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।। आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमांड हेतु पेश किया गया।।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारूराम, रामाधार कुशवाहा, अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं ममता उपस्थित रहे।

related posts