Home छत्तीसगढ़ Balod: भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि ने गमछे का फंदा बनाकर लगाई फांसी, कारण अज्ञात

Balod: भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि ने गमछे का फंदा बनाकर लगाई फांसी, कारण अज्ञात

by Naresh Sharma

बालोद छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। जहां चिखलाकसा नगर पंचायत के वार्ड-7 में स्तिथ अपने निवास में ही एक भगवा रंग का जिसमे जय श्री राम नाम लिखा हुआ है उस गमछे का फंदा बना फांसी लगा ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वही पारिवारिक कारणों का अंदेशा जताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से क्षेत्र सहित भाजपा खेमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि विक्रम ध्रुवे काफी सक्रिय नेता रहे। क्षेत्र के मुद्दे लगातार उठाते रहे है।

related posts