Home आपकी बात विकसित भारत की नई इबारत राधेश्याम राठिया मोदी के नेतृत्व में करेंगे साकार -अशोक अग्रवाल

विकसित भारत की नई इबारत राधेश्याम राठिया मोदी के नेतृत्व में करेंगे साकार -अशोक अग्रवाल

by Naresh Sharma

रायगढ़। भारत के विश्व गुरु बनने और विकसित भारत का सपना पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार होने के आसार हैं।इन वक्तव्य को लेकर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और युवा नेता अशोक अग्रवाल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए रायगढ़ लोकसभा के प्रत्यासी राधे श्याम राठिया को सहज,सरल,शालीन और लोकप्रिय बताया और विकसित भारत एवं 400 पार में उनकी सहभागिता को बताया हैं।

युवा नेता ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि राधे राठिया परिश्रम,धैर्य और सहशीलता के पृष्ठ भूमि से बने जननेता है,जिनकी लोकप्रियता आज पूरे लोकसभा में गूंज रही है। अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि पंचायत चुनाव से अपनी राजनीतिक सफर का आगाज करने वाले युवा तुर्क राधे राठिया जी पूरे अंचल,विधानसभा सहित लोकसभा छेत्र में जनता की आवाज के पहचान बन चुके है।जनपद अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य रहते हुए उनके द्वारा अपने छेत्र की जनता के लिए किए गए विकास कार्य और सँघर्ष स्वमेव उनकी काबलियत को बयां करती है।भाजपा के संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए सड़क से लेकर सदन तक का संघर्ष उनके परिश्रम को बयां करता है।


अशोक अग्रवाल ने जिला पंचायत सदन में राधे राठिया जी द्वारा किये जाने वाले संघर्षों को याद करते हुए कहा कि जब मैं और श्री राठिया जी दोनों जिला पंचायत में सदस्य थे तब वे बड़े नरम भाव से अपने छेत्र की समस्या पटल पर रखते थे,और जब अधिकारी वर्ग उनको नजरअंदाज करने का प्रयास करते तो वे उतनी ही मुखरता से अपनी बात मनवाते हुए जनता जनार्दन की सेवा के लिए सब को बाध्य करते थे।उनकी नेतृत्व कुशलता का कायल उस समय जिला पंचायत के सभी सदस्यों सहित अध्यक्ष एवम अधिकारी भी हुआ करते थे। युवा नेता ने आगे कहा कि यह हम रायगढ़ लोकसभा के निवासियों के लिए गौरव की बात है कि ऐसे ही सरल,सहज,शालीन और जनता के लिए लड़ने वाले लोकप्रिय व्यक्ति की काबिलियत को पहचानते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राधे राठिया जी को अपना प्रत्यासी बनाया।हम सब लोगो के लिए गर्व का विषय है कि सभी से समान भाव का व्यवहार रखने वाले राधेश्याम राठिया हमारे छेत्र की बातों को भारत के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में रखेंगे।युवा नेता अशोक अग्रवाल ने मोदी जी की गारंटी,विष्णु जी के सुशासन और राधेश्याम राठिया की लोकप्रियता पर विश्वास जताते हुए कहा कि 2024 का चुनाव भाजपा 400 से अधिक सीटो से जीत रही है।
अशोक अग्रवाल ने अंत मे कहा कि यह चुनाव महल और हल के मध्य है,जिसमे पूरे लोकसभा की जनता और कार्यकर्ताओं हल को जिताने का संकल्प ले चुकी है एवम इस चुनाव में भाजपा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया जी का 4 लाख से अधिक मतों से जीत तय है।

related posts