Home छत्तीसगढ़ Ambikapur News: महिला से दुष्कर्म का आरोपित आटो चालक गिरफ्तार

Ambikapur News: महिला से दुष्कर्म का आरोपित आटो चालक गिरफ्तार

by Naresh Sharma

अंबिकापुर के एक मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहने वाली महिला शहर में मजदूरी का काम करती है। लगभग एक वर्ष पहले उसकी पहचान आटो चालक अभिनय पावले से हुई थी। इस पहचान का फायदा उठाकर आरोपित पीड़िता के घर आने- जाने लगा था। आरोपित ने उसे शादी का झांसा दिया था मौका पाकर एक दिन महिला के साथ किराए के मकान में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसके घर आता- जाता रहा। पति-पत्नी के रूप में भी दोनों साथ रहने लगे थे लेकिन बाद में आरोपित ने महिला से शादी करने से मना कर दिया। तब पीड़िता ने घटना की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला उत्पीड़न के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित के संबंध में जानकारी जुटाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर (नईदुनिया न्यूज)। जिला पंचायत लीना कोसम की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का प्रशिक्षण जिला पंचायत में दिया गया। जिला पंचायत सभा कक्ष में सूरजपुर विकास खंड के प्रगणक और पर्यवेक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जिले के सभी विकास खंड में संबंधितो का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण के माध्यम से प्रत्येक घर का का सर्वेक्षण राशन कार्ड और बिना राशन कार्ड उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। इसमें लोगों की आर्थिक स्थिति, आवास, सिंचाई, बैंक स्थिति, आश्रित निराश्रित, विकलांगता इत्यादि का विवरण दर्ज किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत डा. आकांक्षा त्रिपाठी, अपर संचालक पंचायत ऋषभ सिंह, शशि सिंह, समाज एवं शिक्षा संघटक उपेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।

related posts