Home मध्यप्रदेश Accident In Barwani: सीहोर के रुद्राक्ष महोत्सव से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत

Accident In Barwani: सीहोर के रुद्राक्ष महोत्सव से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत

by Naresh Sharma

Accident In Barwani बड़वानी, सीहोर से महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं की कार जुलवानिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं तीन महिलाएं व वाहन का चालक घायल हो गया। यह सभी लोग सीहोर में चल रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए गए थे।

जुलवानिया टीआई विनय आर्य के अनुसार दुर्घटना में महाराष्ट्र के अमलनेर निवासी दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों का पीएम कराया जा रहा है। वहीं छह घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है।

सीहोर से वापस महाराष्ट्र जाते वक्त ईको वैन क्रमांक MP19DV6783 जायसवाल होटल के सामने एबी रोड जुलवानिया पर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इससे दो महिलाओं सोभाबाई पति लुकडू पाटिल उम्र करीबन 50 साल निवासी पटोंदा अमलनेर महाराष्ट्र एवम कमल बाई पति आत्माराम पाटिल उम्र 55 साल निवासी अमलनेर महाराष्ट्र की मौके पर मौत हो गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं। तीन महिलाएं व चालक घायल है जिनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां से स्वजन सिरपुर अस्पताल रेफर करवाकर इलाज के लिए ले गए हैं।

related posts