Home छत्तीसगढ़ बाइक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, अनुज कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत, काम करने जाते समय हुई घटना

बाइक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, अनुज कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत, काम करने जाते समय हुई घटना

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो जाने की घटना में बाईक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चोढ़ा चैक के पास शुक्रवार की सुबह 8 बजे के आसपास बाईक क्रमांक सीजी 12 बी 2892 और स्कूटी क्रमांक सीजी 13 बीबी 9771 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाईक सवार अनुज कुमार 24 साल निवासी, सराईनारा सजापाली, जिला कोरबा की सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार वरूण डनसेना बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने खबरदूत को बताया कि मृतक अनुज कुमार छाल क्षेत्र के किसी माइंस में काम करता था और रोजाना की भांति आज सुबह अपने काम में जा रहा था इसी बीच यह घटना घटित हो गई।
बहरहाल सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत की खबर मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

related posts