Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में प्रकृति की गोद में नजर आया हाथियों का परिवार, मां के सुरक्षित घेरे में विचरण कर रहे दो नन्हे गजराज, ममता और सुंदरता की अनोखी कहानी……पढ़िए पूरी खबर

रायगढ़ में प्रकृति की गोद में नजर आया हाथियों का परिवार, मां के सुरक्षित घेरे में विचरण कर रहे दो नन्हे गजराज, ममता और सुंदरता की अनोखी कहानी……पढ़िए पूरी खबर

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। रायगढ़ जिले के जंगलों से प्रकृति की अद्भुत तस्वीर सामने आई है जो मादा हाथी की ममता और परिवार की ताकत को दर्शाती है। ड्रोन कैमरे ली गई इस तस्वीर में हाथियों का दल अपने नन्हे शावकों को बीच में घेरे हुए चलता नजर आ रहा है। मानो मां हाथी अपने बच्चों को हर खतरे से बचाने के लिए सुरक्षा का घेरा बना रही हो। यह मामला छाल रेंज का है।

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के कूड़ेकेला परिसर जंगल की पथरीली जमीन पर दो नन्हे शावकों की चाल और बड़े हाथियों की सतर्क निगरानी यह साफ संदेश देती है कि वन्यजीवों की दुनिया भी रिश्तों और संवेदनाओं से भरी हुई है। यह दृश्य देखकर हर किसी का दिल भर आया और लोगों ने इसे “प्रकृति का परिवार” नाम दिया। हाथी मित्र दल की टीम ने अपने ड्रोन कैमरे में इस दृश्य को कैद किया है । जो सोशल मीडिया में अब वायरल भी होने लगा है। हाथियों का यह दल अब घरघोड़ा रेंज में चला गया है, जिसे देखते हुए इस दल पर निगरानी की जा रही है।

एक जानकारी के अनुसार इन दिनों रायगढ़ जिले में कुल 95 हाथी अलग अलग दल में विचरण कर रहे हैं, धरमजयगढ़ में 26 तो रायगढ़ वन मंडल में कुल 69 हाथियों की मौजूदगी है। वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल की टीम हाथियों के दल पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और प्रभावित गांव – गांव पहुंच कर लोगों को हाथी की जानकारी से अवगत भी कराया जा रहा है।

related posts