Home छत्तीसगढ़ Raigarh News : हाईवा और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, तीन हुए गंभीर, बारात से लौटते समय हुआ हादसा

Raigarh News : हाईवा और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, तीन हुए गंभीर, बारात से लौटते समय हुआ हादसा

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। बारात से घर लौटते समय हाईवा और ट्रक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने की घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अयोध्यापुरी के रहने वाले रोशन खाखा, सुमित मिंज ने बताया की वे लोग 27 जनवरी को अपने गांव से पौलुस सोरेंग के बारात में झारखण्ड के ग्राम सीमडेगा गए थे। 28 जनवरी की रात साढ़े 8 बजे शादी समाप्त के बाद माजदा क्रमांक सीजी 12 एएक्स 2884 में 10 से 12 लोग सवार होकर अपने गांव जाने के लिये निकले थे। इस दौरान वाहन के सामने तरफ नीलमन मिंज, जोसेफ सोरेंग एवं वालटन एक्का बैठे थे एवं वाहन के पीछे रोशन खाखा, सुमित मिंज, अनिकेत खाखा एवं अन्य लोग बैठे थे। माजदा वाहन जब घरघोड़ा के बैहामुडा के पास पहुंची ही थे कि सामने की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 11 बीजे 7541 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दिया।


इस दुर्घटना में माजदा वाहन के चालक मनोज मिंज 30 साल की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं वाहन के सामने हिस्से में बैठे निलमल मिंज, जोसेफ सोरेंग एवं वालटन को गंभीर चोट आई है जिन्हें रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। वहीं पीछे बैठे रोशन खाखा, सुमित मिंज, अनिकेत खाखा के अलावा अन्य लोगों को घरघोडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


बहरहाल घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

related posts