रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर बंगुरसिया में स्थित धान खरीदी केंद्र में इन दिनों रात होते हो जंगल से निकल कर हाथी धान खाने यहां पहुंच रहे हैं। बीती रात भी एक हाथी यहां पहुंचा था।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल में स्थित बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में बीते 4 दिनों से जंगली हाथी यहां पहुंच रहे हैं, इस दौरान हाथियों ने यहां 20 बोरा से अधिक धान खाया और फैलाया है। बीती रात 9 बजे के आसपास भी एक हाथी बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र पहुंचा।
इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम, हाथी मित्र दल रायगढ़ एवं बंगुरसिया स्टाफ के अलावा गांव के ग्रामीणों ने कई घंटों की काफी मशक्कत के हाथी को जंगलों की तरफ खदेड़ा।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बीती रात जंगल से निकलकर एक हाथी यहां पहुंचा था, इस दौरान हाथी ने यहां कुछ बोरी धान खाया और एक बोरी को जंगल तरफ ले गया।
