Home छत्तीसगढ़ RAIGARH: धान खरीदी केन्द्र पहुंचने लगे गजराज, दो दिनों में 15 बोरियां धान खाया और फैलाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो हाथी

RAIGARH: धान खरीदी केन्द्र पहुंचने लगे गजराज, दो दिनों में 15 बोरियां धान खाया और फैलाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो हाथी

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथी पहुंचकर तकरीबन 15 बोरी धान को खाया और कुछ को फैला चुके हैं। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से रात के 12 बजे के बाद जंगलों से निकलकर दो हाथी बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहुंच रहे हैं। मंगलवार की रात जहां 9 बोरियां तो बुधवार की रात 6 बोरियों को हाथियों ने खाया और फैलाया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहंुचकर हाथियों पर नजर बनाये हुए है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बंगुरसिया गांव के ग्रामीण बताते हैं कि हर साल नवंबर माह में धान खरीदी की शुरूआत होने के बाद यहां के धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर कई बोरियां धान को खाकर फैलाते हैं तो कभी कई बोरियों को जंगल के भीतर ले जाते हैं। पिछले दो दिनों से धान खरीदी केन्द्र में दो हाथी पहुंच रहे हैं, संभवत गुरूवार की रात हाथियों का फिर से यहां पहुंच सकता है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल में ही इन दिनों कुल 44 हाथी अलग-अलग बीट में विचरण कर रहे हैं जिसमें बंगुरसिया पश्चित में 32, बंगुरसिया पूर्व में 05, तमनार रेंज के सामारूमा जंगल में 05 के अलावा छर्राटांगर में 02 हैं इनमें 13 नर, 22 मादा तो 9 शावक शामिल है। वन विभाग की टीम हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए है।

related posts