Home छत्तीसगढ़ भोजन की तलाश में गांव पहुंचा हाथी, मंदिर के गेट को तोड़ा, एक घर के गेट को भी तोड़ने का प्रयास, हाथी मित्र दल की टीम ने भगाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ गजराज….. देखे वीडियो

भोजन की तलाश में गांव पहुंचा हाथी, मंदिर के गेट को तोड़ा, एक घर के गेट को भी तोड़ने का प्रयास, हाथी मित्र दल की टीम ने भगाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ गजराज….. देखे वीडियो

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। बीती रात भोजन की तलाश में एक हाथी गांव पहुंच गया। इस दौरान हाथी ने ठाकुर देव मंदिर के गेट को तोड़ दिया। हाथी को बस्ती के बीच में देखकर गांव के लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। समय रहते हाथी मित्र दल की टीम मौके पर पहुंच कर किसी तरह सायरन बजाते हुए हाथी को वापस जंगल तरफ भगाया गया। तब जाकर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। हाथी के गांव की बस्ती में घूमते हुए वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले छाल रेंज के ऐडू संगम नदी के पास बीती रात एक हाथी भोजन की तलाश में भटकते हुए गांव में घुस गया। एकाएक विशालकाय हाथी को गांव की बस्ती में देखते हुए पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान हाथी ने ठाकुर देव मंदिर के गेट को तोड़ दिया। हाथी के गांव में विचरण करता हुआ दृश्य वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है, 4 मिनट से अधिक समय तक कैसे हाथी गांव में मौजूद रहा। हाथी गांव में और नुकसान कर पाता उससे पहले ही लोगों ने इस मामले की जानकारी हाथी मित्र दल की टीम को दी, सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची हाथी मित्र दल की टीम सायरन बजाते हुए हाथी को किसी तरह वापस जंगल की तरफ भगाया। ठीक इसी तरह हाथी ने कापू परिसर के मिरीगुडा में विचरण कर रहे एक हाथी ने कमरई परिसर में एक किसान के दो बोरी धान को खाकर बाकारूमा परिक्षेत्र के चिरोडीह परिसर मंे विचरण कर रहा है।


बताया जा रहा है कि इससे पहले यही हाथी ग्राम पुसल्दा में हरिशचन्द्र राठिया के घर के गेट को भी तोड़ने का प्रयास किया परंतु यहां भी हाथी मित्र दल टीम की सजगता से नुकसान होने से बच गया था। हाथी मित्र दल की टीम छाल रेंज में विचरण कर रहे हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। साथ ही रात के समय कच्ची मार्ग का उपयोग नहीं करने अपील भी की जाती है। हाथी मित्र दल की टीम ने पुसल्दा, ऐडू, खेदापाली, बहेरामुडा,चीतापाली रामनगर, ऐडू संगम के अलावा आसपास के ग्रामीणों से खास कर रात के समय सावधानी बरतने अपील की है, ताकि उनके क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो।

रायगढ़ जिले ने 70 हाथी
इन दिनों रायगढ़ जिले में कुल 70 हाथी अलग अलग दल में विचरण कर रहे , जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 27 हाथी तो रायगढ़ वन मंडल में 43 हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों के दल में 30 नर, 28 मादा के अलावा 12 शावक शामिल है। वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल की टीम हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।

related posts