Home छत्तीसगढ़ किशोर न्याय बोर्ड में विनीता अग्रवाल की नियुक्ति, राज्य सरकार की अनुशंसा पर राजपत्र में नाम हुआ प्रकाशित,समर्थको एवम परिवार जनों में हर्ष का माहौल

किशोर न्याय बोर्ड में विनीता अग्रवाल की नियुक्ति, राज्य सरकार की अनुशंसा पर राजपत्र में नाम हुआ प्रकाशित,समर्थको एवम परिवार जनों में हर्ष का माहौल

by KhabarDoot Desk

रायगढ़:- किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के अंतर्गत गठित किशोर न्याय बोर्ड, में श्रीमती विनीता संजय अग्रवाल(सीए) को रायगढ़ जिले के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
विनीता अग्रवाल लंबे समय से समाजसेवा एवं बाल कल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहते हुए विभिन्न संगठनों में सेवा कार्य कर रही है। बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, शिक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
उनकी नियुक्ति पर जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनकी कार्यकुशलता और अनुभव से किशोर न्याय बोर्ड की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी तथा जरूरतमंद बच्चों को समय पर न्याय और संरक्षण मिल सकेगा।

related posts