रायगढ़। रायगढ़ जिले में रात होते ही हाथियों का दल जंगलों से निकलकर किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीती रात हाथियों ने जहां 43 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है वहीं आज रात भी एक हाथी धरमजयगढ़ के बायसी परिसर के पे्रमनगर घुस आया था। जिले हाथी मित्र दल की टीम ने राजा जंगल की तरफ भगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के 185 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में जहां 116 हाथी हैं तो रायगढ़ वन मंडल में 69 हाथियों की मौजूदगी है। जिसमें 48 नर हाथी, 84 मादा के अलावा 53 शावक शामिल है। हाथियों के इस दल ने बीती रात 43 किसानों की फसलों को नुकसान पहंुचाया है जिसमें कापू रेंज के कंडजा, गेहूंबाडी, जरोलीआमा, पटनावापारा, सकारो में 13 किसान, चोरंगा में 08, मदनपुर, सोखामुड़ा, जमाबीरा में 04, सिंघिझाप में 04, कूमा में 02, कोयलार में 02, जावेदपारा में 02 के अलावा बोजिया में 01 किसान की धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। इसी तरह रायगढ़ वन मंडल में भी हाथी ने 07 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है जिसमें छोटे गुमडा में 04 के अलावा कटंगडीह में 03 किसानों की धान की फसल शामिल है। फसल नुकसान की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम प्रभावित गांव पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए मुआवजे की कार्रवाई में जुट गई है।
रायगढ़ जिले के जंगल में हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए हाथी टैªकिंग, हाथी मित्र दल की टीम हाथी विचरण क्षेत्रों में पहुंचकर गांव-गांव में मुनादी करा रही है। साथ ही गांव के करीब हाथी के आने पर वन विभाग को सूचना देते हुए उससे दूरी बनाये रखने की अपील की जा रही है।
