Home छत्तीसगढ़ RAIGARH: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत, दूसरा हुआ घायल, सामान लेने जाते समय रेलवे ओवर ब्रिज के पास हुई घटना

RAIGARH: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत, दूसरा हुआ घायल, सामान लेने जाते समय रेलवे ओवर ब्रिज के पास हुई घटना

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया है। सामान लेने जाते समय रेलवे ओवर ब्रिज के पास यह घटना हुई है। प्राथी की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार यादव ने खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह बिहार के शेखपुर जिला के अंतर्गत आने वाले पैगम्बरपुर का निवासी है वर्तमान में चपले में किराये के मकान में रहते हुए रॉयल इंफ्रा कोन्सट्यु लिमिटेड में काम करते आ रहा है। कल शाम 4 बजे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 बीई 3555 से वह अपने एक साथी संजय महतों के साथ सामान लेने खरसिया जा रहा था।
धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जब दोनों एनएच 49 में चोंढ़ा के पास स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दोनों को जोरदार ठोकर मार दिया।
धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में बाईक चला रहे संजय महतो के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसे भी इस घटना में चोट आई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये खरसिया सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
बहरहाल प्राथी धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) 106(1) बी.एन.एस, 112/183(1) मो.व्ही. एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

related posts