रायगढ़। रायगढ़ जिले में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई,वहीं एक घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। दोनों ही मामलों में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात वाहन चलाको के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिसरिंगा लमडांड निवासी सुरेश राठिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की फोन से उसे सुचना मिली की उसके बड़े भाई राजकुमार राठिया एवं उसके दोस्त लाल सिंह राठिया का ग्राम सिसरिंगा मेन रोड जमाबीरा चौंक के पास में एक्सीडेंट हो गया है और दोनों को उपचार हेतु धरमजयगढ अस्पताल ले जाया जा रहा है। सुरेश राठिया ने बताया की इस सुचना पर जब वह अस्पताल पहुंचा तब उसके भाई के दोस्त लालसिंह राठिया ने उसे बताया की मोटरसायकल क्रमांक CG13 R0821 में सवार होकर दोनों सिसरिंगा सें लमडांड की ओर अपने घर जा रहे थें इस दौरान मोटर सायकल को राजकुमार राठिया चला रहा था।
इसी बीच जब दोनों जमाबीरा चौंक के पास पहुंचे ही थे कि सामनें की तरफ से आ रहीं सीमेंट मिक्सर मशीन वाली गाड़ी जो की पत्थलगांव की ओर से आ रही थी। उसके चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में राजकुमार एवं लाल सिंह राठिया मोटरसायकल सहित बायी ओर गिर गये और राजकुमार को सिर, पेट के आलावा चेहरे पर ज्यादा चोटें आयी थी। दोनों घायलों को धर्मजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ हालत में सुधार नही होने पर राजकुमार को कल रायगढ़ लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बहरहाल सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद उसके भाई की रिपोर्ट पर धर्मजयगढ़ पुलिस ने सीमेंट मिक्सर मशीन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
इसी तरह की दूसरी घटना में सुभाष चंद्र बेहरा ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की उसका बड़साला भीमसेन बेहरा कोई काम धाम नही करता इधर उधर घूमते रहता है। सुभाष चंद्र बेहरा ने बताया की 3 जनवरी की शाम 7बजे भीमसेन की पत्नी के मोबाइल पर सुचना मिली की तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। जिसे उपचार हेतु लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा की अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए भीमसेन को ठोकर मारकर फरार हो गया।जिससे सिर, माथा एवं शरीर के अंदरूनी भाग में गंभीर चोट लगने से कल घायल युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुरे मामले को जांच में ले लिया है।
