रायगढ़। रायगढ़ जिले में युवती को बाईक में बिठाकर घुमाने ले जाना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब तेज रफ्तार बाईक सूचना बोर्ड से टकरा गई और इस घटना में युवती की मौत हो गई। मृतका के मां की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस ने बाईक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाने में श्रीमती अंजेला लकड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह जशपुर जिले की रहने वाली है। कल वह अपने जीजा मिन्टू पासवान के साथ हलवाई का काम करने के लिये गई थी। इस दौरान उसकी बेटी मोनिका लकड़ा घर में थी। महिला ने बताया कि शाम करीब 3 बजे वह अपने बेटी मोनिका को यह कहने के लिये फोन लगाई थी कि उसे आने में देरी हो जाएगा वह खाना बना ले लेकिन अंजान शख्स ने फोन उठाकर बताया कि तुम्हारी बेटी का सलखिया गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है और उसे लैलूंगा अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में बाईक चला रहे युवक को भी चोट आई है, उसका उपचार लैलूंगा अस्पताल में जारी है।
अस्पताल में हुई मौत
महिला ने बताया कि बेटी का एक्सीडेंट होनें की सूचना मिलते ही आनन-फानन वह लैलूंगा अस्पताल पहुंची तो देखा कि मोनिका का श्वास चल रहा था उसके दोनों हाथ पैर, शरीर में चोंट लगा था इस दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
प्रीतम केरकेटटा लेकर गया था घुमाने
महिला ने बताया कि मोनिका लकड़ा को कटंगतराई गांव निवासी प्रीतम केरकेटटा उसे अपने साथ केटीएम मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 बीए 2726 में बैठाकर घुमाने लेकर गया था इस दौरान तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सलखिया मेन रोड के पास एक्सीडेंट कर दिया जिससे शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोट लगने की वजह से मोनिका की मौत हो गई।
बाइक चालक पर अपराध दर्ज
बहरहाल सड़क हादसे में मोनिका लकड़ा की मौत हो जाने के बाद मृतका की मां की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस ने बाईक चालक प्रीतम केरकेट्टा के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
