Home आपकी बात शहर के करीब पहुंचा हाथी, 07 बोरी धान खाया, एक निर्माणाधीन मकान को ढहाया, दहशत में लोग, विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट….पढ़िये पूरी खबर

शहर के करीब पहुंचा हाथी, 07 बोरी धान खाया, एक निर्माणाधीन मकान को ढहाया, दहशत में लोग, विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट….पढ़िये पूरी खबर

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। रायगढ़ जिले से लगे हुए संबलपुरी गाँव मे शुक्रवार की शाम उस समय अफरा तफरी की स्थित निर्मित हो गई जब जंगलो से निकल कर एक हाथी गाँव मे दस्तक देते हुए पुरे गाँव मे दहशत का माहौल निर्मित कर दिया। हाथी ने यहां दो किसानों के कई बोरी धान को खाकर वापस जंगल में चला गया है। वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाये हुए है।
मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों रायगढ़ वन मंडल मे कुल 6 हाथी विचरण कर रहे है जिसमे तीन हाथी घरघोड़ा रेंज में और तीन हाथी बंगूरसिया के जंगलों मे विचरण कर रहे है जिन पर वन विभाग की टीम लगातार नजरे बनाये हुए है। शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम संबलपुरी मे उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब जंगल से निकल कर एक हाथी गाँव के रिहायाशी बस्ती मे दस्तक दे दी।
अचानक हाथी जैसे विशालकाय वन्यप्राणी के गांव पहुंचने से पुरे गाँव मे दहशत का माहौल निर्मित हो गया। बहुत लंबे अरसे बाद हाथी को अपने बीच पाकर गाँव के ग्रामीण दहशत मे रहते हुए भी उसका वीडियो बनाते रहे। इस दौरान हाथी गाँव मे कई जगह नुकसान करता रहा। बताया जा रहा है कि हाथी कल शाम संबलपुरी गांव में दो किसानों के यहां लगभग 7 बोरी धान को खाकर वापस जंगल में लौट गया है।


गांव के ग्रामीणों को किया गया अलर्ट
बताया जा रहा है कि रायगढ़ वन मंडल के जुनवानी परिसर के कक्ष क्रमांक 907 संबलपुरी में एक रास हाथी कल शाम पहुंचा था और हाथी ने यहां रामकुमार भगत, शिवशंकर राठिया के कुछ बोरियों धान को हाथी खाया है वहीं जुनवानी के उरांव बस्ती में तरशीला टोप्पो के निर्माणाधीन मकान को क्षति पहुंचाया है। वन विभाग के अनुसार यह हाथी अभी संबलपुरी नवागांव के जंगलों में विचरण कर रहा जिससे गांव के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

जिले में कुल 119 हाथी
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों रायगढ़ जिले में कुल 119 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 115 हाथी तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में 4 हाथी मौजूद हैं। बंगुरसिया पश्चिम में विचरण कर रहे दो हाथी ओडिसा के जंगलों में चले गए हैं।

related posts